Manish Nauhwar

Manish Nauhwar

@ManishNauhwar

Manish Nauhwar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish Nauhwar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

14

Likes

34

Shayari
Audios
  • Sher

Sher

यूँँ ज़रा सी बात पे सारे तअल्लुक़ तोड़ देना एक दिन तन्हा न कर दे ये तेरी आदत ही तुझ को — Manish Nauhwar
इक सिवा वस्ल की चंद रातों के और कुछ मुनाफ़ा नहीं इश्क़ के धंधे में — Manish Nauhwar
जान ए जिगर भी हम सेे ऐसे बात करता है जैसे कोई दुश्मन से दो-दो हाथ करता है — Manish Nauhwar
तू भी उन बातों में ही राजी रहता है जिन से बस तेरा दिल भारी रहता है — Manish Nauhwar
अजी बड़े ही हँस के निकले थे सवेरे घर से हम तेरी गली में आते आते सोगवार हो गए — Manish Nauhwar
तन्हाई क्या होती है मुझ को मत बता मैं ने भी इक दरिया में कंकड़ फेंके हैं` — Manish Nauhwar
ये शख़्स जो अचानक मुझ से जुदा हुआ है ए दोस्त तू बता आख़िर इस को क्या हुआ है? — Manish Nauhwar
हमारी इस मोहब्बत का यही अंजाम होना था कि आख़िर में आ कर हम दोनों को नाकाम होना था — Manish Nauhwar
क्या है बद-क़िस्मती इक दफ़ा उन सेे पूछ दरमियाँ जिन के हो मसअला जात का — Manish Nauhwar
जाने कैसे होगी अब भरपाई उन की तेरे पीछे बिगड़े हैं जो साल मेरे — Manish Nauhwar
गर दिल है करने का तो ज़रा कर के देख लो वरना ये इश्क़-विश्क तो बेकार चीज़ है — Manish Nauhwar
मैं ने उस की गली ढूँढ़ ली है अब यहाँ नौकरी ढूँढनी है — Manish Nauhwar