boxes-v1
logo
coin0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Help
  • Login
  • home-v1
  • swipe
  • feather-v4
  • shopping-bag-v1
  • user-v1
cross
preview

By:

00:00/00:00

playButtonWhite
backRafia Shabnam Abidi

Top 10 of Rafia Shabnam Abidi

Rafia Shabnam Abidi

Top 10 of Rafia Shabnam Abidi

    तुम मिरे पास रहो साथ रहो
    और ये एहसास रहे
    मैं कि आज़ाद हूँ जीने के लिए
    और ज़िंदा हूँ ख़ुद अपने अंदर
    अपनी ही ज़ात में ताबिंदा हूँ
    अपनी हर साँस पे क़ब्ज़ा है मिरा
    अपनी पाकीज़ा तमन्नाओं की तकमील का हक़ है मुझ को
    अपने मासूम से जज़्बात की तर्सील का हक़ है मुझ को
    ये ज़मीं मेरी भी ये दश्त-ओ-चमन मेरे भी
    सिर्फ़ आँगन ही नहीं कोह-ओ-दमन मेरे भी
    माह-ओ-अंजुम भी मिरे नीला तबक़ मेरा भी
    जितना उन पर है तुम्हारा वही हक़ मेरा भी
    शर्त बस ये है
    कि तुम साथ रहो पास रहो
    मेरी हर मर्ज़ी में शामिल हो तुम्हारी मर्ज़ी
    मेरी हर साँस की शाहिद हों तुम्हारी साँसें
    मेरे हर राज़ की हासिल हो तुम्हारी धड़कन
    और हम एक ही ज़ंजीर में पा-बस्ता हों
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    10
    0 Likes
    आज भी कोई कहीं गोश-बर-आवाज़ न था
    आज भी चारों तरफ़ लोग थे अंधे बहरे
    आज भी मेरी हर इक सोच पे बैठे पहरे
    आज भी तुम मिरी हर साँस के मालिक ठहरे

    मेरा गुम-नाम सा खोया सा ये बेचैन वजूद
    एक पहचान का सदियों से जो दीवाना रहा
    आज भी अपने से बेगाना रहा
    और जिया भी तो जिया बन के किसी का साया
    आज भी मुझ से मिरा मैं नहीं मिलने पाया
    आज भी मैं ने ख़ुद अपने से मुलाक़ात न की
    एक पल ही को सही
    अपने ही दिल से मगर दिल की कोई बात न की
    बीती सदियों की तरह
    आज भी आज का दिन बीत गया
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    9
    0 Likes
    अपने बढ़ते हुए बालों को कटा लूँ तो चलूँ
    ग़ुस्ल-ख़ाने में ज़रा धूम मचा लूँ तो चलूँ
    और एक केक मज़ेदार सा खा लूँ तो चलूँ
    अभी चलता हूँ ज़रा प्यास बुझा लूँ तो चलूँ
    रात में इक बड़ा दिलचस्प तमाशा देखा
    मुझ से मत पूछ मिरे यार कि क्या क्या देखा
    ठीक कहते हो मधुर सा कोई सपना देखा
    आँख तो मल लूँ ज़रा होश में आ लूँ तो चलूँ
    मैं थका-हारा था इतने में मदारी आया
    उस ने कुछ पढ़ के मिरे सर को ज़रा सहलाया
    मैं ने ख़ुद को किसी रंगीन महल में पाया
    ऐसे दो-चार महल और बना लूँ तो चलूँ
    जाने क्या बात है बाजी को जो है मुझ से जलन
    सब से कहती हैं कि इस लौंडे के बिगड़े हैं चलन
    मुझ को पीटा तो मिरा अश्कों से भीगा दामन
    अपने भीगे हुए दामन को सुखा लूँ तो चलूँ
    मेरी आँखों में अभी तक है शरारत का ग़ुरूर
    अपनी दानाई का या'नी कि हिमाक़त का ग़ुरूर
    दोस्त कहते हैं इसे तो है ज़ेहानत का ग़ुरूर
    ऐसे वहमों से अभी ख़ुद को निकालूँ तो चलूँ
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    8
    0 Likes
    वो तेरी याद के लम्हे तिरे ख़याल के दिन
    इलाज-ए-दर्द के ज़ख़्मों के इंदिमाल के दिन

    वो इक रची बसी तहज़ीब अपने पुरखों की
    वो दो या चार सही थे मगर मिसाल के दिन

    मुझे तो याद है अब तक वो क्या ज़माना था
    तिरे जवाब का मौसम मिरे सवाल के दिन

    हर एक पल वो कभी रूठना कभी मनना
    नदामतों की वो घड़ियाँ वो इंफ़िआल के दिन

    मैं कुछ भी सुन न सकी थी वो ख़ौफ़ था 'शबनम'
    उसे भी होश भला कब था अर्ज़-ए-हाल के दिन
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    7
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    रोज़ उठता है धुआँ कोह-ए-निदा के उस पार
    चाँद चुप-चाप सुलगता है फ़ज़ा के उस पार

    भीग जाती है ये मासूम सी धरती हर सुब्ह
    कौन रोता है बताओ तो घटा के उस पार

    सरहद-ए-जिस्म से आगे हद-ए-इम्काँ से परे
    शहर-ए-जाँ रहता है दीवार-ए-अना के उस पार

    नेकियाँ बाँटते रहने की सज़ा लाज़िम है
    पारा पारा है बदन कू-ए-जज़ा के उस पार

    मैं कि मंजधार में हूँ कौन निकाले 'शबनम'
    छुप गया वो तो कहीं मुझ को बुला के उस पार
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    6
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    घिरे हैं चारों तरफ़ बेकसी के बादल फिर
    सुलग रहा है सितारों भरा इक आँचल फिर

    बस एक बार उन आँखों को उस ने चूमा था
    हमेशा नम ही रहा आँसुओं से काजल फिर

    ये कैसी आग है जो पोर पोर रौशन है
    ये किस ने रख दी मिरी उँगलियों पे मशअ'ल फिर

    फिर अब की बार लहू-रंग बारिशें बरसें
    किसी ने काट दिए हैं सरों के जंगल फिर

    रगों में तपती हुई ख़ुशबुएँ मचलने लगीं
    मला बदन पे नए मौसमों ने संदल फिर

    कहीं तो रेत से चश्मा निकल ही आएगा
    भटक रहा है वो काँधों पे ले के छागल फिर

    फिर उस अकेली भरी दोपहर ने झुलसा है
    कि याद आने लगा सुब्ह से वो पागल फिर
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    5
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    बदलती रुत पे हवाओं के सख़्त पहरे थे
    लहू लहू थी नज़र दाग़ दाग़ चेहरे थे

    ये राज़ खुल न सका हर्फ़-ए-नारसा पे मिरे
    सदाएँ तेज़ बहुत थीं कि लोग बहरे थे

    वो पूजने की सियासत से ख़ूब वाक़िफ़ था
    वही चढ़ाए जो गेंदे के ज़र्द सेहरे थे

    जो भाई लौट के आए कभी न दरिया से
    उन्हीं के बाज़ू क़वी थे बदन इकहरे थे

    उसी सबब से मिरा अक्स टूट टूट गया
    उस आइने में कई और भी तो चेहरे थे

    समुंदरों का वो प्यासा था और ओस थी मैं
    वो अब्र लौट गया जिस के लब सुनहरे थे

    इन आँचलों पे कोई सज्दा-रेज़ हो न सका
    कि जिन के रंग बहुत शोख़ और गहरे थे

    समाअ'तों के धुँदलकों में खो गए 'शबनम'
    वो सारे लफ़्ज़ जो पलकों पे आ के ठहरे थे
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    4
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    मई का आग लगाता हुआ महीना था
    घटा ने मुझ से मिरा आफ़्ताब छीना था

    बजा कि तुझ सा रफ़ूगर न मिल सका लेकिन
    ये तार तार वजूद एक दिन तो सीना था

    उसे ये ज़िद थी कि हर साँस उस की ख़ातिर हो
    मगर मुझे तो ज़माने के साथ जीना था

    ये हम ही थे जो बचा लाए अपनी जाँ दे कर
    हवा की ज़द पे तिरी याद का सफ़ीना था

    नदी ख़जिल थी कि भीगी हुई थी पानी में
    मगर पहाड़ के माथे पे क्यूँँ पसीना था

    तुम उन सुलगते हुए आँसुओं का ग़म न करो
    हमें तो रोज़ ही ये ज़हर हँस के पीना था

    तमाम-उम्र किसी का न बन सका 'शबनम'
    वो जिस को बात बनाने का भी क़रीना था
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    3
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    एक इक कर के सभी लोग बिछड़ जाते हैं
    दिल के जंगल यूँँही बस्ते हैं उजड़ जाते हैं

    कैसे ख़ुश-रंग हूँ ख़ुश-ज़ाएक़ा फल हूँ लेकिन
    वक़्त पर चक्खे नहीं जाएँ तो सड़ जाते हैं

    अपने लफ़्ज़ों के तअस्सुर का ज़रा ध्यान रहे
    हाकिम-ए-शहर कभी लोग भी उड़ जाते हैं

    रेत तारीख़ के सीने में हटाते हैं वही
    आबले प्यासी ज़बानों में जो पड़ जाते हैं

    ऐसे कुछ हाथ भी होते हैं कि जिन के कंगन
    तोड़ने वाले के एहसास में गड़ जाते हैं

    'शबनम' अंदाज़-ए-तकल्लुम में कशिश लाज़िम है
    वर्ना अल्फ़ाज़ सिमटते हैं सिकड़ जाते हैं
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    2
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
    भूल जाते हैं तक़द्दुस के हसीं पल कितने
    लोग जज़्बात में हो जाते हैं पागल कितने

    रोज़ ख़ुश्बू के मुक़द्दर में रही ख़ुद-सोज़ी
    अपनी ही आग में जलते रहे संदल कितने

    सब्ज़ मौसम न यहाँ फिर से पलट कर आया
    हो गए ज़र्द मिरे गाँव के पीपल कितने

    ख़ुद-कुशी क़त्ल-ए-अना तर्क-ए-तमन्ना बैराग
    ज़िंदगी तेरे नज़र आने लगे हल कितने

    बारिशें होती हैं जिस वक़्त भरी आँखों की
    राख हो जाते हैं जलते हुए आँचल कितने

    हर क़दम कोई दरिंदा कोई खूँ-ख़्वार उक़ाब
    शहर की गोद में आबाद हैं जंगल कितने

    बे-रुख़ी उस की रुलाएगी लहू क्या 'शबनम'
    ज़ख़्म खाते ही रहे हम तो मुसलसल कितने
    Read Full
    Rafia Shabnam Abidi
    Share
    1
    download-v1
    Download Image
    0 Likes
whatsapp Get Shayari on your Whatsapp
Anwar TabanAnwar TabanAhmad Husain MailAhmad Husain MailDushyant KumarDushyant KumarAmjad Islam AmjadAmjad Islam AmjadAjmal SirajAjmal SirajNadeem BhabhaNadeem BhabhaShakeel AzmiShakeel AzmiAks samastipuriAks samastipuriAjay SahaabAjay SahaabQateel ShifaiQateel Shifai