Shahanwaz Ansari

Shahanwaz Ansari

@shahanwaz

Shahanwaz Ansari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shahanwaz Ansari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

26

Likes

139

Shayari
Audios
  • Sher(16)
  • Ghazal(10)

Sher

अब तुझी को खोजती रहती हैं आँखें हर घड़ी जब से देखा है तिरा चेहरा हमारी आँखों ने — Shahanwaz Ansari
चाँद हम ने देखा था कल शाम यूँ तो आसमाँ में ख़ैर हो गर फिर नज़र आए दोबारा ईद के दिन — Shahanwaz Ansari
वो बस तेरी उम्मीद लगा कर बैठे हैं तू पूछ लिया कर हाल कभी दीवानों से — Shahanwaz Ansari
इक तू ही वजह है हम जो नहीं हिजरत करते ये बहाना है कि गुज़ारा यहाँ बचपन अपना — Shahanwaz Ansari
है क्या ज़रूरी मिरा ऐसा करना सब भूल कर बस तुझे सोचा करना — Shahanwaz Ansari
यूँ तो देखा है जहाँ सारा हमारी आँखों ने पर नहीं देखा कभी तुम सा हमारी आँखों ने — Shahanwaz Ansari
उस हुस्न की जो भी ज़ियारत करता मुमकिन है उस से मोहब्बत करता — Shahanwaz Ansari
तुम अगर मेरे हो गए होते तो मेरे पास क्या नहीं होता — Shahanwaz Ansari
तुझ को अपने लिए ज़रूरी लिक्खूँगा मैं बिन तेरे ज़िंदगी अधूरी लिक्खूँगा मैं — Shahanwaz Ansari
जिस भी शब ख़्वाब में मैं ने देखा तुझे सुब्ह ऑंखें खुली मुस्कुराते हुए — Shahanwaz Ansari

Ghazal