चल ख़्वाहिश की बात करेंगे

ख़ाली डिश की बात करेंगे

पहले प्यासे तो बन जाओ
फिर बारिश की बात करेंगे

आना टूटा रिश्ता ले कर
गुंजाइश की बात करेंगे

बन्दे इक दो सज्दे कर के
फ़रमाइश की बात करेंगे

तुम औरों के शे'र सुनाओ
हम ताबिश की बात करेंगे

— Zubair Ali Tabish

More by Zubair Ali Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Zubair Ali Tabish →

Romance Shayari

Shers of romance.

All Romance Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling