ham tujhe ik dafa agar chahein | हम तुझे इक दफ़ा अगर चाहें

  - Aditya

हम तुझे इक दफ़ा अगर चाहें
तू भी चाहेगा उम्र-भर चाहें

चाहते हैं तुझे दिल-ओ-जाँ से
हम तुझे और किस क़दर चाहें

हम तुझे इस तरह से चाहेंगे
ज्यूँँ बहारों को ये शजर चाहें

हम नहीं चाहते तेरी हिजरत
हम तिरा आसरा मगर चाहें

तू न चाहे हमें तेरी मर्ज़ी
हम मगर तुझको उम्र भर चाहें

चाहिए तुझको तू हमें चाहे
हम अगर तुझको इस क़दर चाहें

तुझ
में रहना मेरी ग़ज़ल चाहे
देखना तुझको बाम-ओ-दर चाहें

ये ग़ज़ल कह के थक गए हैं सो
चूमना तुझको ये अधर चाहें

  - Aditya

Deedar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Deedar Shayari Shayari