hamaara dil kisi bhi kaam par nahin lagta | हमारा दिल किसी भी काम पर नहीं लगता

  - Aditya

हमारा दिल किसी भी काम पर नहीं लगता
मुझे पता है ग़लत है मगर नहीं लगता

किसी के इश्क़ में मारा गया परिंदा हूँ
मुझे हवाओं की चोटों से डर नहीं लगता

वो जिस तरह से हमें देखता था लगता था
मेरे बगैर तो उसका जिगर नहीं लगता

वो जिस तरह से हमें देख कर के हँसता है
हमारे हाल से वो बा-खबर नहीं लगता

किसी से एक दफा लग गया अगर दिल ये
किसी भी दूसरे से उम्र भर नहीं लगता

  - Aditya

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari