वो मिरे ख़्वाब में आए ये ज़रूरी तो नहीं
वो मिरे ख़्वाब सजाए ये ज़रूरी तो नहीं
ज़िन्दगी में हैं कई और भी तो शख़्स उसके
वो फकत मुझ सेे निभाए ये ज़रूरी तो नहीं
बिजलियाँ भी तो गिरा करती हैं अब्र से अक्सर
आँख, आँसू ही गिराए ये ज़रूरी तो नहीं
रात भर जागने की वजह कई होती हैं
इश्क़ ही नींद उड़ाए ये ज़रूरी तो नहीं
उसकी तस्वीर से सैराब हुआ करता हूँ
वो मेरे रू-ब-रू आए ये ज़रूरी तो नहीं
लोग गैरों की तरक्की से भी जल उठते हैं
आग ही आग लगाए ये ज़रूरी तो नहीं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aditya
our suggestion based on Aditya
As you were reading Paani Shayari Shayari