“ख़ुदा अब मुझे चैन मिलता नहीं है”

न आराम अब मुझ को इक पल भी यारों
मुझे याद आया था वो कल भी यारों
वो यारों मेरे साथ क्यूँ कर गया ये
कोई तो दवा हो जो आराम दे दे
मैं दफ़्तर के पहिये में पिसने लगा हूँ
हैं हाथों में पत्थर मैं ख़ुद आइना हूँ
वो तारों से आगे मैं धरती के अंदर
बना है वो पागल जो कल था सिकंदर
वो कल था जहाँ पर वो अब भी वहीं है

ख़ुदा अब मुझे चैन मिलता नहीं है

मैं बरसों से दर दर भटकता रहा हूँ
मैं बेचैन भी हूँ मैं बे-आसरा हूँ
नए ज़ख़्म फिर से है लाई मोहब्बत
कि जब से हुई है परायी मोहब्बत
मोहब्बत का मुझ को सिला ये मिला है
दिवानों का अब साथ में क़ाफ़िला है
सुकूँ ढूँढ़ते ढूँढ़ते थक गया हूँ
मैं दुनिया से आगे फ़लक तक गया हूँ
ये दिल है कहीं और धड़कन कहीं है

ख़ुदा अब मुझे चैन मिलता नहीं है

— Amaan Pathan

More by Amaan Pathan

Other nazm from the same pen

See all from Amaan Pathan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling