मौत मेरा हाथ पकड़े चल रही है देख लो
आँख में अब फ़िक्र मेरे पल रही है देख लो
कौन है अब साथ मेरे किसको मैं आवाज़ दूँ
बात तुमने ही कही थी खल रही है देख लो
आप मेरी बात मानें 'इश्क़ करके देख लें
वैसे भी ये ज़िन्दगी अब ढल रही है देख लो
तुम ख़फ़ा जब से हुए थे हर ख़ुशी नाराज़ थी
हाँ वही लड़की कभी चंचल रही है देख लो
मैं अकेली थी मगर मुझको सहारा मिल गया
सब दुआओं से बला अब टल रही है देख लो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Arohi Tripathi
our suggestion based on Arohi Tripathi
As you were reading Rahbar Shayari Shayari