be-sabab baarha hai tanhaaii | बे-सबब बारहा है तन्हाई

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

बे-सबब बारहा है तन्हाई
हाए कैसी बला है तन्हाई

इस जहाँ में सुकून पाने का
एक ही रास्ता है तन्हाई

देख सहन-ए-मकान-ए-बिस्मिल में
नाचती अप्सरा है तन्हाई

इसलिए सुन सभी नहीं पाते
चीखती बे-सदा है तन्हाई

ख़्वाहिश-ए-अंजुमन नहीं मुझको
हाँ मिरी इश्तिहा है तन्हाई

रब्त की इब्तिदा है सोहबत और
रब्त की इंतिहा है तन्हाई

बह रही इक नदी है यादों की
चल रही जो हवा है तन्हाई

यार मानो अभी जो कहता है
हर मरज़ की दवा है तन्हाई

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Peace Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Peace Shayari Shayari