kare kissse bhala izhaar koi | करे किस सेे भला इज़हार कोई?

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

करे किस सेे भला इज़हार कोई?
कि ऐसा है नहीं अब यार कोई

कहानी कैसे फिर होगी मुकम्मल?
नहीं ज़िंदा बचा किरदार कोई

किसी ने साथ है बढ़कर दिया तो
बना है राह की दीवार कोई

नहीं दिल लग रहा है अब कहीं भी
हुआ है क्या हमें आज़ार कोई?

कहीं पर है सभी की ही ज़रूरत
कहीं पर है नहीं दरकार कोई

इक अरसे बाद अब जाकर ‘अभी’ को
मिला है काम फिर दुश्वार कोई

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari