kisi ko kuchh nahin batla rahe hain | किसी को कुछ नहीं बतला रहे हैं

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

किसी को कुछ नहीं बतला रहे हैं
खड़े हैं और हँसते जा रहे हैं

जहाँ से लौट कर तुम घर गए हो
वहीं से लौट कर हम आ रहे हैं

किसी का साथ क्या देंगे जो लम्हे
गुज़रते हैं गुज़रते जा रहे हैं

हमारे साथ ही आए यहाँ तक
हमीं को छोड़कर अब जा रहे हैं

कटेंगे दिन भला किस के सहारे
हमारे ज़ख़्म भरते जा रहे हैं

ख़ुदा जाने कि हम कितने दिनों से
वही तस्वीर देखे जा रहे हैं

किसी को क्या बताएँ अब ‘अभी’ हम
कि कैसे साँस भी ले पा रहे हैं

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Romance Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Romance Shayari Shayari