vo hijr men bhi mira haal poochta hi raha | वो हिज्र में भी मिरा हाल पूछता ही रहा

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

वो हिज्र में भी मिरा हाल पूछता ही रहा
फ़रेब करके भी वो शख़्स दिलरुबा ही रहा

वो एक बात जो मिलकर बतानी थी उसको
उसे मिला तो मैं वो बात सोचता ही रहा

हमें लगा था उजड़ जाएगा हमारे बिना
हमें ख़ुशी है कि जंगल हरा–भरा ही रहा

न जाने कितने ही मौक़े उसे दिए मैंने
मगर जो बे-वफ़ा था यार बे-वफ़ा ही रहा

तलाश उसको किसी और की ही थी शायद
‘अभी’ वो साथ रहा पर जुदा-जुदा ही रहा

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Hijrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Hijrat Shayari Shayari