आग को दरिया तो नहीं होना
सोचते रहना तो नहीं होना
हम को दुनिया से सीख लेनी है
हम को दुनिया सा तो नहीं होना
अपने इस हाल पे तुझे कोसें
संग दिल इतना तो नहीं होना
आप के जैसा तो नहीं हूँ मैं
आप को मुझ सा तो नहीं होना
मुझ से रूठे कई कि मैं सब से
कहता हूँ सबका तो नहीं होना
फिर किसी का नहीं हुआ लेकिन
फिर मुझे तेरा तो नहीं होना
— Chetan















