ashk apne piya kare koi | अश्क अपने पिया करे कोई

  - Dharamraj deshraj

अश्क अपने पिया करे कोई
शा'इरी का नशा करे कोई

आँख से ख़ून-ए-दिल टपकता है
मेरे ग़म की दवा करे कोई

ज़ख़्म के साथ दे मुझे मरहम
या ख़ुदा ये ख़ता करे कोई

दर्द सौगात में नहीं लूँगा
उन सेे जाकर मना कर कोई

ख़्वाब में आज मिलने आना है
आपसे इल्तिज़ा करे कोई

जाने वाले ज़रा ठहर जाना
मिल गया मुझ सेा क्या भला कोई

गर भलाई "धरम" न हो पाए
क्यूँ किसी का बुरा करे कोई

  - Dharamraj deshraj

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari