banegi aañsuon se baat thodii | बनेगी आँसुओं से बात थोड़ी

  - Dharamraj deshraj

बनेगी आँसुओं से बात थोड़ी
बदल जाएँगे यूँँ हालात थोड़ी

किसी के आँसुओं पे मुस्कुराना
अरे नादाँ है अच्छी बात थोड़ी

चलो इक दूसरे के बाँट लें ग़म
कटेगी कश्मकश में रात थोड़ी

भलाई करके ही आँसू कमाये
ज़माने से मिली सौग़ात थोड़ी

हुआ होगा यक़ीनन कुछ न कुछ तो
बड़ी तकरार है बिन बात थोड़ी

ख़ज़ाना दर्द का मुझको मिला है
कमाई है मेरी खैरात थोड़ी

ग़ज़ल में दर्द-ओ-ग़म आँसू मेरे हैं
हक़ीक़त है धरम ज़ज़्बात थोड़ी

  - Dharamraj deshraj

Mazhab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Mazhab Shayari Shayari