umr lambi jio bura kya hai | उम्र लंबी जिओ बुरा क्या है

  - Dharamraj deshraj

उम्र लंबी जिओ बुरा क्या है
ये दु'आ है तो बद्दुआ क्या है

ख़त में रखकर जो अश्क भेजे हैं
कोई कह दे उन्हें हुआ क्या है

ख़्वाब में भी तो अब नहीं मिलते
मेरे जैसा कोई मिला क्या है

दिल जो कहता है मैं वही करता
क्या मैं जानू भला -बुरा क्या है

मौत रुक तुझको ज़िन्दगी दे दूँ
ज़िन्दगी तेरा फ़ैसला क्या है

क्या नहीं इस जहान से पाया
सोचिये आपने दिया क्या है

प्यार मज़लूम से 'धरम' ने किया
इस ख़ता की भला सज़ा क्या है

  - Dharamraj deshraj

Protest Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Protest Shayari Shayari