aadha adhoora sach bataaya tha kabhi | आधा अधूरा सच बताया था कभी

  - "Dharam" Barot

आधा अधूरा सच बताया था कभी
हाँ आपको ऐसे फँसाया था कभी

करता घुटन ये झूठ सच्चे 'इश्क़ में
सच को बताने पास आया था कभी

सच बोलने पर ये सज़ा पाई थी यार
हाँ आपको ऐसे गँवाया था कभी

ये दोष सारा मेरा ही माना मगर
क्या आपने रिश्ता निभाया था कभी

ये आग दोनों ही तरफ़ इक सी लगी
सो साथ ग़म हमने मनाया था कभी

  - "Dharam" Barot

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari