ye bacche pyaar bhi paate the pahle | ये बच्चे प्यार भी पाते थे पहले

  - "Dharam" Barot

ये बच्चे प्यार भी पाते थे पहले
ये बच्चे मार भी खाते थे पहले

नहीं तैयार बेटी मानने को
की टीवी बॉक्स से आते थे पहले

चले जाओ ये घर को छोड़ कर तुम
नहीं घर छोड़ के जाते थे पहले

नहीं था फोन बैठाने को बच्चे
तभी हम खेलते खाते थे पहले

थी थोड़ी सैलरी कम पर पिताजी
मिठाई असली ले आते थे पहले

तुम्हें जिस से एलर्जी हो रही है
ज़मीं पर बैठ कर खाते थे पहले

  - "Dharam" Barot

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari