बन जाते हैं जुगनू अपने
दोस्त सभी हैं दिल-जू अपने
कोई भी साथ नहीं हो तब
बहने देना आँसू अपने
हो जाते हैं बे-क़ाबू हम
खोलो ना यूँँ गेसू अपने
मरना मुश्किल है लेकिन ये
ज़ीस्त कहाँ है क़ाबू अपने
उसको भाते पर सीरत से
आती है अब बदबू अपने
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Dileep Kumar
our suggestion based on Dileep Kumar
As you were reading Life Shayari Shayari