saari kahaanii hi ansuni hai | सारी कहानी ही अनसुनी है

  - Dileep Kumar

सारी कहानी ही अनसुनी है
ये ज़िंदगी तो बाज़ीगरी है

मैं ये अचानक से सोचता हूँ
पत्थर सी बन तू क्या सोचती है

ये नाम, इज़्ज़त, शोहरत नहीं कुछ
मेरी कमाई इक झोपड़ी है

उसको किसी से तो 'इश्क़ है पर
ये बात वो हँस के टालती है

पहले पहल ही अच्छी लगी थी
पर ज़हर सी अब ये ख़ामुशी है

शामिल नहीं होती जब हवस तो
सच्ची मोहब्बत सिर चूमती है

  - Dileep Kumar

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dileep Kumar

As you were reading Shayari by Dileep Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Dileep Kumar

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari