तुम जुदाई की बात मत करना
बे-वफ़ाई की बात मत करना
यार है वो तुम्हारा पर उस से
तुम सगाई की बात मत करना
मेरे आग़ोश में तू रहती है
तू रज़ाई की बात मत करना
कोरा काग़ज़ ही मुझ को भाता है
रौशनाई की बात मत करना
उस के गंदे ख़याल अच्छे हैं
तुम सफ़ाई की बात मत करना
— Yash Sharma















