Yash Sharma

Yash Sharma

@Dilfenkshaayar

Yash Sharma shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yash Sharma's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

21

Likes

25

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

पूछता है ये रास्ता मुझ सेे बात क्या है तू रोज़ आता है — Yash Sharma
सोचते हैं कि सीख लें ये हुनर शे'र कहना हमें नहीं आता — Yash Sharma
यार हम को मत कहो तुम हम अगर नाराज़ हैं हम अगर नाराज़ हैं तो हम कहाँ दम-साज़ हैं — Yash Sharma
ठीक वैसा ही था जैसे मिरे दिलबर का था तेरे एहसास की ता'रीफ़ मैं करता कैसे — Yash Sharma
तुम सेे मिल कर पता चला मुझ को वास्तव में फ़रिश्ते होते हैं — Yash Sharma

Ghazal

जो भी मैं कहता हूँ वो लोगों को झूठा लगता है है ये उलझन अब मुझे क्यूँँ उन को ऐसा लगता है मुझ को वो काफ़ी परेशानी में रखता है मगर जाने क्यूँँ वो शख़्स मुझ को फिर भी अच्छा लगता है क्या कहा वो तुम सेे मेरी भी बुराई कर गया जो मेरे ख़्वाबों में आ कर मुझ को अपना लगता है मैं तो अपनी ज़िंदगी में इतना हारा हूँ कि अब दर्द भी मिलता है तो अब वो भी प्यारा लगता है कौन आए कौन जाए कौन अब दिल में रहे ये ख़याल अब तो मुझे काफ़ी पुराना लगता है प्यार में हूँ या यूँँ लगता है कि मैं बर्बाद हूँ एक पल में जीना मरना जाने क्या क्या लगता है जिस की यादों में कहीं भी मेरा हिस्सा है नहीं उस को पाना भी मुझे तो एक सपना लगता है — Yash Sharma

Nazm

"एक चेहरा" एक चेहरा आइने से पूछता है बस यही क्या कभी मुझ सेे भी प्यारा तू ने देखा है कोई हो गया मायूस चेहरा आइना ख़ामोश था चेहरे को फिर यूँँ लगा उस का ही सारा दोष था हँसते हँसते एक दम से रो पड़ा था दोस्तो हाँ वही चेहरा जो कुछ कुछ कह रहा था दोस्तो देखते हैं शख़्स काफ़ी कोसता है उस को अब दे रहा है आइने को वो तो गाली बे-सबब फिर अचानक एक लड़का दौड़कर आया वहाँ आके बोला तू ही सब सेे अच्छा चेहरा है यहाँ ख़ूब-सूरत कातिलाना तीर सा तलवार सा है बड़ा ही नूर वाला चेहरा मेरे यार का ये कहानी नज़्म बन कर आई सबके सामने जिस ने आके बदले सबके चेहरे वाले मायने दो तिलों वाला वो उस का चेहरा जैसे जाम हो और फिर इतना नशीला देखते ही काम हो तो चलो अब ख़त्म करते हैं ये चेहरे का बयाँ फिर किसी दिन आएँगे ले कर किसी की दास्ताँ — Yash Sharma