gar jo usko p | गर जो उसको पाना है तो शे'र कहो

  - Shadab Asghar

गर जो उसको पाना है तो शे'र कहो
पत्थर दिल पिघलाना है तो शे'र कहो

कार्ड वार्ड सब तोहफ़े वोफ़े ज़ाया' हैं
उन नज़रो में आना है तो शे'र कहो

उसको पाकर हमको यूँ महसूस हुआ
पानी में आग लगाना है तो शे'र कहो

जिनका जिनका यार है रूठा बात सुनो
बोलो ,यार मनाना है? तो शे'र कहो

शे'र कहो के शे'र अब कहना लाज़िम है
सच का साथ निभाना है तो शे'र कहो

तुम ने उसको कितना ज्यादा प्यार किया
उसको ये बतलाना है तो शे'र कहो

उला और सानी में सारी बात ख़त्म
बस इक तीर चलाना है तो शे'र कहो

वही पुरानी लब आँखे रुखसार की बात
कोई नया बहाना है तो शे'र कहो

  - Shadab Asghar

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Asghar

As you were reading Shayari by Shadab Asghar

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Asghar

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari