"हैं जितनी भी किताबें सब"

हैं जितनी भी किताबें सब
मेरी इस ज़िंदगानी में

उन्हीं सारी किताबों की
मेरी हर इक कहानी में

जितने हैं सभी क़िस्से
बहुत ही ख़ास रहते हैं
मुझे सब याद रहते हैं

मगर उन सारे क़िस्सों में
कोई ऐसा भी क़िस्सा है

जो मेरे सारे क़िस्सों को
सदा बे-रंग करता है
मुझे वो तंग करता है

मुझ को तंग करना बस
यही इक भेद है उस
में

वरक़ के दरमियाँ कोई
ज़रा सा छेद है उस
में

कहानी का वही हिस्सा
मैं जब भी खोलता हूँ तो

लिखे हैं हर्फ़ जो उन को
लबों से बोलता हूँ तो

बड़े अंदाज़ से वो सब
इकट्ठा हो तो जाते हैं

मगर उस छेद से गिरकर
सभी हर्फ़ खो भी जाते हैं

— Muhammad Fuzail Khan

More by Muhammad Fuzail Khan

Other nazm from the same pen

See all from Muhammad Fuzail Khan →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling