चौराहे पर बैठी बुढ़िया अम्न के नग़

में गाती है
और ग़रीबी धूप में उस को सारा दिन झुलसाती है

भाई चारे की बातें भी होती रहती हैं अक्सर
हिन्दू मुस्लिम के चक्कर में आग लगा दी जाती है

कट्टरता की आग में सब से पहले अपने जलते हैं
कट्टरता ही गाँधी जैसों पर गोली चलवाती है

एक तवायफ़ अपने कमरे के शीशे पर सालों से
दुनिया एक जहन्नम है ये लिखती और मिटाती है

— Gaurav Singh

More by Gaurav Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Gaurav Singh →

Peace Shayari

Shers of peace.

All Peace Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling