जितना उदास रहता हूँ
अच्छा उदास रहता हूँ
वो देख कर चली गई
कितना उदास रहता हूँ
जो देखे देखता रहे
इतना उदास रहता हूँ
क़ासिद वो पूछ लें अगर
कहना उदास रहता हूँ
मुश्किल से हँसता हूँ कभी
वरना उदास रहता हूँ
बढ़ती रही तिरी तलब
जितना उदास रहता हूँ
मजनूँ भी शर्मा जाएगा
ऐसा उदास रहता हूँ
यारों में हँसता हूँ मैं भी
तन्हा उदास रहता हूँ
— Gulfam Ajmeri















