देखा उसको धड़का दिल
तोड़ क़फ़स फिर निकला दिल
सारी दुनिया दुनिया है
अपना है तो उसका दिल
पागल है दीवाना है
सोलह बरस का लड़का दिल
और किसी की सुनता नहीं
बात दिलों की लिखता दिल
'इश्क़ करेगा ये कैसे
हालातों का मारा दिल
ख़ूब दुआएँ दी उसको
करता भी क्या टूटा दिल
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Rohit Gustakh
our suggestion based on Rohit Gustakh
As you were reading Dil Shayari Shayari