जो लोग वक़्त के चलते यहाँ बदलते नहीं

वो गिर के उठते है लेकिन कभी सँभलते नहीं

मैं एक तरफ़ा मुहब्बत की क्या मिसालें दूँ
ये लोग आग पे चलते हैं और जलते नहीं

ये अहल-ए-इल्म मुसीबत को टालते हैं यूँ
कि घर से माँ की दुआ के बग़ैर चलते नहीं

तू ज़िंदगी में मेरी आ के रौशनी कर दे
कि मुझ से तन्हा उमीदों के दीप जलते नहीं

तमाम कोशिशें की हैं इन्हें मनाने की
ये पत्थरों से बने दिल मगर पिघलते नहीं

— Hasan Raqim

More by Hasan Raqim

Other ghazal from the same pen

See all from Hasan Raqim →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling