मोहब्बत का मेरी मौसम सुहाना होते होते भी

वो मुझ को छोड़ ही बैठा दीवाना होते होते भी

ये सोचा था की ये पल भी गुज़र ही जाएगा लेकिन
बहुत दुख दे गया ये पल पुराना होते होते भी

वो कहता था कि आएगा ज़माना अपने मिलने का
ज़माना हो गया यारों ज़माना होते होते भी

मेरे दुश्मन की सफ़ में है मेरा आशिक़ इसे देखो
ये बच ही जाएगा मेरा निशाना होते होते भी

— Hasan Raqim

More by Hasan Raqim

Other ghazal from the same pen

See all from Hasan Raqim →

Aashiq Shayari

Shers of aashiq.

All Aashiq Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling