pahle aankhoñ se parda hataaya karo | पहले आँखों से पर्दा हटाया करो

  - Hasan Raqim

पहले आँखों से पर्दा हटाया करो
फै़सला बाद में तुम सुनाया करो

जब नये रास्तों से गुज़ारे सफ़र
देखकर हर कदम को बढ़ाया करो

हाल दिल का ख़ुदा जानता है तो फिर
यूँँ न सबको मुनाफ़िक़ बताया करो

जब भी अपनों से नाराज़गी हो तो तुम
हक़ यही है की पहले मनाया करो

  - Hasan Raqim

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasan Raqim

As you were reading Shayari by Hasan Raqim

Similar Writers

our suggestion based on Hasan Raqim

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari