raasta dil ka zaraa gulzaar bhi ho | रास्ता दिल का ज़रा गुलज़ार भी हो

  - Hasan Raqim

रास्ता दिल का ज़रा गुलज़ार भी हो
और मंज़िल ढूँढ़ना दुश्वार भी हो

सादगी से यूँँ गुज़र जाए ये जीवन
एक प्याली चाय भी हो यार भी हो

वो तुम्हारे पास आकर बैठता हो
ये ज़रूरी तो नहीं ना प्यार भी हो
'इश्क़ भी हो और हो इज़हार यानी
पेड़ साया भी करे फलदार भी हो

कोई दरिया देखकर गोता लगाए
कोई पत्थर आसमाँ के पार भी हो

  - Hasan Raqim

Dariya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasan Raqim

As you were reading Shayari by Hasan Raqim

Similar Writers

our suggestion based on Hasan Raqim

Similar Moods

As you were reading Dariya Shayari Shayari