sochta hooñ ye bhi kaisi dil | सोचता हूँ ये भी कैसी दिल्लगी अच्छी लगी

  - Hasan Raqim

सोचता हूँ ये भी कैसी दिल्लगी अच्छी लगी
वो भी अच्छा और उसकी बेरुखी अच्छी लगी

क्या मुसीबत है तिरे जाने पे तेरा इंतज़ार
और आने पे तेरे, तेरी कमी अच्छी लगी

वो ग़मो के साए में रहते रहे हैं इसलिए
रौशनी होते भी उनको तीरगी अच्छी लगी

कौन है राज़ी फ़रेब-ए-गर्दिश-ए-अय्याम से
मौत से पहले किसे ही ज़िंदगी अच्छी लगी

  - Hasan Raqim

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasan Raqim

As you were reading Shayari by Hasan Raqim

Similar Writers

our suggestion based on Hasan Raqim

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari