या तो लड़का किसी लड़की से मुहब्बत न करे

जो मुहब्बत करे तो कोई शिकायत न करे

उसे महफ़ूज़ अगर रख़ सके तो है वर्ना
इश्क़ वो क्या जो मुहब्बत की हिफ़ाज़त न करे

और भी बुत नज़र आएँगे ज़माने में मगर
वो ही सच्चा है जो औरों की इबादत न करे

मुख़्तलिफ़ काम सभी के है जहाँ में लेकिन
कौन सा काम है वो जो कोई औरत न करे

उस की नज़रों पे हो नेमत कि कोई भी उस पे
कभी भी आँख उठाने की हिमाक़त न करे

ग़ैर-महदूद मुहब्बत करे उस से और फिर
दिल ये बर्बाद करे भी तो निहायत न करे

— Aadi Ratnam

More by Aadi Ratnam

Other ghazal from the same pen

See all from Aadi Ratnam →

Broken Shayari Collection

Shers of broken shayari collection.

All Broken Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling