जंग
किसी भी जंग से पहले
अवाम से राय ली जाए
तो यक़ीन जानिए
कोई भी जंग नहीं होगी
क्योंकि जंगे कुर्सी के लिए होती हैं
न कि रोटी के लिए
जिस दिन जंग रोटी की हुई
उस दिन लाशें नहीं गिरेंगी
ना ही किसी मासूम पे गोलियां दागी जाएंगी
ना ही कोई बम गिराए जाएँगे
ना ही कोई घर जलाए जाएँगे
अगर कुछ गिराया जाएगा
तो वो कुर्सी गिराई जाएगी
जिस पे बैठ कर हुक्मरान
जंग का ऐलान करते हैं!
— Irshad Siddique "Shibu"















