बनाता है मुझे पागल तेरा झुमका

मेरे दिल को करे घाइल तेरा झुमका

उड़ा दे होश मेरे जब पहन आए
करे मुझ को तेरा क़ायल तेरा झुमका

रिझाए हिज्र में हम को हमेशा ही
तेरी बिंदी तेरा काजल तेरा झुमका

गरजता है बड़ा बे-हद बरसता है
फ़लक के काले वो बादल तेरा झुमका

तेरी हर चीज़ को लिक्खा ग़ज़ल में जाँ
तेरी चूड़ी तेरी पायल तेरा झुमका

— Chandan Sharma

More by Chandan Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Chandan Sharma →

Aashiq Shayari

Shers of aashiq.

All Aashiq Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling