gardishon men hain sitaare zindagi | गर्दिशों में हैं सितारे ज़िन्दगी

  - jaani Aggarwal taak

गर्दिशों में हैं सितारे ज़िन्दगी
हम तो हैं तेरे सहारे ज़िन्दगी

यार धन दौलत बता क्या चीज़ है
नाम कर दी है तुम्हारे ज़िन्दगी

मौत का तो डर कभी था ही नहीं
'इश्क़ के चक्कर में हारे ज़िन्दगी

आँख भर के एक बारी देख लूँ
पास जितनी है हमारे ज़िन्दगी

जानता हूँ 'इश्क़ भी है इक जुआ
कोई जीते कोई हारे ज़िन्दगी

इस क़दर बैठा हूँ मैं इक़ आस में
अब कोई आए सुधारे ज़िन्दगी

  - jaani Aggarwal taak

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by jaani Aggarwal taak

As you were reading Shayari by jaani Aggarwal taak

Similar Writers

our suggestion based on jaani Aggarwal taak

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari