सभी ने देखा बस बस्ती में है सारा का सारा दुख

महल ने तो दबा डाला महल में ही महल का दुख

किसी ओशो को सुन मैं ने पराया कर दिया था दुख
मगर अब दुख ये है जैसा भी था पर था तो मेरा दुख

हज़ारों रेप रोके एक कोठे वाली औरत ने
कभी सोचा है कितना भारी होगा वेश्या का दुख

मेरा हर दिन वही दुख याद कर के कट रहा है जाँ
कि जो तेरे नज़रिए से ले दे इक रात का था दुख

ग़ज़ल भी मर्सिया हो जानी मेरे हाथ से इक दिन
सभी रोएँगे गर मैं ने सुना डाला जो अपना दुख

तेरे बच्चे अगर पूछे कभी तुझ से कि दुख मतलब
उन्हें समझाना मेरा और मेरी शा'इरी का दुख

किसी का दुख किसी से भी नहीं है कम मगर फिर भी
सभी को लगता हाए-हाए सब से भारी मेरा दुख

किसे मालूम आगे को मुयस्सर ही न हो दुख ही
सो मुस्तक़बिल के ख़ातिर मैं ने कितना ही बचाया दुख

सियासत इस लिए उलझा रखे हैं मसअले दूजे
कि जनता को सदा भारी लगे दैर-ओ-हरम का दुख

तेरे दुख से ग़ज़ल होती मेरी हासिल सो ख़ुश हूँ जान
तेरे दुख से नहीं होता मुझे गर दुख तो होता दुख

बिना मौसम बरसने वाले बादल तू कभी तो देख
किसानों की बरसती आँखों में बिगड़ी उपज का दुख

मुझे वैसे तो है ग्यारह महीनों का भी पर फिर भी
मुझे खाता है अंदर से दिसम्बर से जो मिलता दुख

तुम्हें तो सुननी है केवल ग़ज़ल फिर घर को जाना है
कोई शाइ'र जी हाँ शाइ'र ही समझेगा ग़ज़ल का दुख

सुख़न का पेशा इकलौता है ऐसा पेशा दुनिया में
कि हो जिस
में हमें महसूस अपना सा पराया दुख

— Jagveer Singh

More by Jagveer Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Jagveer Singh →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling