main to bas ujde hue dil men basera chahta hooñ | मैं तो बस उजड़े हुए दिल में बसेरा चाहता हूँ

  - Meem Alif Shaz

मैं तो बस उजड़े हुए दिल में बसेरा चाहता हूँ
जब यहाँ तामीर हो इक तेरा कमरा चाहता हूँ

मुझ को कैसी भी रिआयत अच्छी लगती ही नहीं
ज़ख़्म जब कोई मिले तो सिर्फ़ गहरा चाहता हूँ

ज़िंदगी से तो बहुत झगड़ा किया है मैंने अब तक
अच्छा बनने के लिए अब ख़ुदस झगड़ा चाहता हूँ

ज़ख़्म भी है ग़म भी है रुसवाई भी है इसलिए मैं
मौत जब आए तो तन्हाई का सहरा चाहता हूँ

  - Meem Alif Shaz

Teer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Teer Shayari Shayari