rahbaro'n tum se faayda kya hai | रहबरों तुम से फ़ायदा क्या है

  - Meem Alif Shaz

रहबरों तुम से फ़ायदा क्या है
शहरों में तुम ने भी किया क्या है

तुम तिजोरी को भरते रहते हो
पेड़ सूखे हैं माजरा क्या है

बाप का माँ का दिल दुखाया है
सोचो जन्नत का रास्ता क्या है

'इश्क़ करते ही हक़ जताना मत
जान लो उस की भी रज़ा क्या है

ज़ख़्म देके चले गए तुम तो
अब मिरे ज़ख़्म की दवा क्या है

मौत से ख़ूब डरते हो तो फिर
उस से मिलने का रास्ता क्या है

  - Meem Alif Shaz

Jannat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Jannat Shayari Shayari