आख़िरी आशिक़ी मय-कशी रह गई

ज़िंदगी भर में जब तीरगी रह गई

है मिला कुछ घड़ी का सुकूँ और फिर
कुछ घड़ी पास में आख़िरी रह गई

हो गया ख़त्म सब जो भी था दरमियाँ
जब फ़क़त दरमियाँ बे-रुख़ी रह गई

ख़ामुशी से अलग हो गए वक़्त पर
वक़्त की धार में आशिक़ी रह गई

हश्र ये पेड़ को काटने से हुआ
ये ज़मीं बीच से खोखली रह गई

तू मिरी ज़िंदगी बन गई है मगर
जो मिरा ख़्वाब थी शा'इरी रह गई

— Aashish kargeti 'Kash'

More by Aashish kargeti 'Kash'

Other ghazal from the same pen

See all from Aashish kargeti 'Kash' →

Sukoon Shayari Collection

Shers of sukoon shayari collection.

All Sukoon Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling