ये हम ने याद रक्खा जो हमें वो भूल जाना था

सिसकने की जगह पर भी ख़ुशी से फूल जाना था

पड़ा जब गाल पर थप्पड़ समझ में मेरी आया तब
क़सम से यार बचपन में हमें स्कूल जाना था

लगाते कुछ पता आख़िर हमारे पास ही आते
हमारे पास आना भी उन्हीं को भूल जाना था

तिरी ग़ज़लों ने बोला जब बताया 'कश' ज़ुबानी ये
तिरी क़िस्मत में आख़िर में ज़माना भूल जाना था

— Aashish kargeti 'Kash'

More by Aashish kargeti 'Kash'

Other ghazal from the same pen

See all from Aashish kargeti 'Kash' →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling