maykade ka nizaam jab badla | मयकदे का निज़ाम जब बदला

  - Khalid Azad

मयकदे का निज़ाम जब बदला
मेरे हाथों में जाम तब बदला

तुमको अब जा के ये ख़बर पहुँची
मुझको मालूम था वो कब बदला

हमने सोचा था फिर से लौटेगा
इस दफ़ा यार वो 'अजब बदला

'उम्र गुज़रेगी इस चुभन के साथ
यार वो शख़्स बेसबब बदला

सिर्फ़ ख़ुद को बदल नहीं पाया
वरना मैंने तो सब का सब बदला

  - Khalid Azad

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari