khoob se khoob tar nahin hota | ख़ूब से ख़ूब तर नहीं होता

  - Khalid Azad

ख़ूब से ख़ूब तर नहीं होता
कोई जब दर-बदर नहीं होता

रास्तों पे ठहर तो जाता है
पर मुसाफ़िर का घर नहीं होता

बारहा उस तरफ़ चले लेकिन
उसकी जानिब सफ़र नहीं होता

ख़्वाब को बेचना है मजबूरी
साथ इसके गुज़र नहीं होता

अपना सब कुछ लुटा चुका हो जो
फिर उसे कोई डर नहीं होता

याद कब तक करोगे तुम ख़ालिद
क़िस्सा क्यूँ मुख़्तसर नहीं होता

  - Khalid Azad

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari