कब कहाँ किस तरह सफ़र करते
जान अपनी थी, जो बसर करते
ज़िंदगी रास्तों में काटी है
गर ठहरते कहीं तो घर करते
ख़्वाब अच्छे नहीं लगे मुझको
रात कैसे तुझे गुज़र करते
चंद क़दमों में नाप देते हम
गर जो सहरा तेरा सफ़र करते
'इश्क़ फिर से नहीं किया मैंने
फिर जो करते तो बे-असर करते
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Khalid Azad
our suggestion based on Khalid Azad
As you were reading Fantasy Shayari Shayari