laut ke ab kidhar ko jaayenge | लौट के अब किधर को जायेंगे

  - Khalid Azad

लौट के अब किधर को जायेंगे
ऐन मुमकिन कि घर को जायेंगे

सिर्फ सहता नहीं ये आईना
संग कुछ तो समर को जायेंगे

रोक लो अश्क तुम इन आँखों से
हम नहीं अब सफ़र को जायेंगे

दिल नहीं चाहता कि जाएँ हम
गाम लेकिन उधर को जायेंगे

हाए ऐसी कशिश है पानी में
सब मुसाफ़िर भँवर को जायेंगे

अब न रस्ता कभी भी भूलेंगे
साथ ले के खिज़र को जायेंगे

  - Khalid Azad

Safar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalid Azad

As you were reading Shayari by Khalid Azad

Similar Writers

our suggestion based on Khalid Azad

Similar Moods

As you were reading Safar Shayari Shayari