apne ki.e kii mil hi gaii ye saza mujhe | अपने किए की मिल ही गई ये सज़ा मुझे

  - Rohan Hamirpuriya

अपने किए की मिल ही गई ये सज़ा मुझे
हासिल हुई न बदले वफ़ा के वफ़ा मुझे

वो कोशिशों के बाद न मेरा हुआ कभी
बस वक़्त ज़ाया' करने का है इक गिला मुझे

पामाल रस्तों पर मिले रहबर उसे कई
संगीन जब सफ़र हुआ उसने चुना मुझे

आया हूँ सोच कर कि तेरी आँखों में रहूँ
इतना तो कर कि अब न नज़र से गिरा मुझे

इकरार कर के हर दफ़ा इनकार करता है
मेरी है इल्तिजा कि हुनर ये सिखा मुझे

  - Rohan Hamirpuriya

Shikwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Shikwa Shayari Shayari