gilaa ye ki ab mahz sadmaat baaki | गिला ये कि अब महज़ सदमात बाक़ी

  - Rohan Hamirpuriya

गिला ये कि अब महज़ सदमात बाक़ी
रही है यही अब तो सौग़ात बाक़ी

कई मर्तबा बोल दी बात दिल की
बताने को फिर इक मगर बात बाक़ी

सवेरे मुलाक़ात की राह देखूँ
बढ़े बेक़रारी मगर रात बाक़ी

न मंज़िल नज़र में न रुकने की चाहत
मिरी जान लंबा अभी साथ बाक़ी

वफ़ा का छिड़ा ज़िक्र तो कह चले यूँँ
कि मसलन अभी 'इश्क़ की मात बाक़ी

  - Rohan Hamirpuriya

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari