उन से मुझे वफ़ा की दरकार ही रही
उन से मेरी हमेशा तकरार ही रही
झगड़ा हुआ गिरेबाँ पकड़ा दुखाया दिल
इक अरसे से हमारी यलगार ही रही
हाकिम के फ़ैसले से नाशाद हूँ मगर
गर्दन पे मेरी हावी तलवार ही रही
हम समझे थे है उल्फ़त इक चीज़ काम की
अपने लिए मगर ये बेकार ही रही
बनता गया सियासी मुद्दा ये 'इश्क़ भी
हावी हमेशा उनकी सरकार ही रही
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya
our suggestion based on Rohan Hamirpuriya
As you were reading Narazgi Shayari Shayari