ye rabt kab mite hai yuñ mitaane se | ये रब्त कब मिटे है यूँँ मिटाने से

  - Rohan Hamirpuriya

ये रब्त कब मिटे है यूँँ मिटाने से
ये आग है जो बढ़ती है बुझाने से

उसे मैं हाल-ए-दिल बताता तो मगर
वो बाज़ आते ही नहीं सताने से

उसे बता दे हाल मेरा भी कोई
वो कब समझता है मेरे बताने से

रक़ीबों से मिलाता है वो हाथ गर
क़रीब आए मेरे भी बहाने से

न बाक़ी दिल में आरज़ू रही कोई
मिला ही क्या है यारों इस ज़माने से

  - Rohan Hamirpuriya

Aanch Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Aanch Shayari Shayari